---विज्ञापन---

बेटी ने पिता पर तान दी बंदूक, गाड़ी को लेकर हुआ था बवाल, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

गाजियाबाद में कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी के सामने पिस्तल निकाल ली.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

गाजियाबाद घटना का संदर्भ

गाजियाबाद के साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन इलाके में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है।

विवाद कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर शुरू हुआ, जिसमें बेटी ने अपने पिता से मदद मांगी थी।

पिता के इनकार करने पर बेटी ने कथित तौर पर घर में घुसकर पिस्तौल निकाली और धमकी दी।

घटना का विवरण

सीसीटीवी फुटेज में कैद इस घटना में बेटी ने पिता और भाभी के सामने पिस्तौल तान दी।

गाजियाबाद में बेटी ने पिता पर तान दी बंदूक (Photo: News24)
---विज्ञापन---

गाजियाबाद से सामने आया एक सीसीटीवी वीडियो सिर्फ एक पारिवारिक विवाद की कहानी नहीं बल्कि ये सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर हमारे घरों के रिश्तों में गुस्सा किस हद तक पहुंच गया. मामला साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन इलाके का बताया जा रहा है. जहां कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी के सामने पिस्तल निकाल ली. सीसीटीवी में कैद ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक युवती कार खरीदने के लिए लोन लेना चाहती थी और इसके लिए पिता से वेरिफिकेशन में मदद की उम्मीद की. जब पिता ने वेरिफिकेशन करने से इंकार कर दिया तो मामला कहासनी तक पहुंच गया. आरोप है कि इसके बाद युवती घर पहुंची और गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुई. घर के अंदर पहुंचने के बाद उसने पिता और भाभी के सामने कथित तौर पर पिस्तल निकाल दी और धमकी दी. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिस्तल पिता की छाती की तरफ भी तानी गई.

First published on: Sep 12, 2026 07:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola