
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर
Written By Varsha Sikri

Written By Varsha Sikri
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों के हाथ बेहद बड़ी कामयाबी लगी है. सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर का शव बरामद किया है. मारे गए आतंकी से एम4 अमेरिकन राइफल भी बरामद की गई है. आपको बता दें कि चंद महीने पहले जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के बदरवा के सहजदार के घने जंगलों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. उसी मुठभेड़ के दौरान जैश का कमांडर मारा गया था. लेकिन आज एक बड़ा सर्च ऑपरेशन इस इलाके में लान्च किया गया था. इस दौरान आतंकवादियों के शव को बरामद किया गया है. जिससे एम4 राइफल भी बरामद हुई है. अभी भी जम्मू कश्मीर पुलिस भारतीय सेना सीआरपीएफ के जवान ऑफिसर घने जंगल में बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि अगर आसपास के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी हो, तो उन आतंकियों को ढेर किया जाए.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: