
IND vs JPN: भारत और जापान के बीच कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानें सभी डिटेल्स
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
India vs Japan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम जापान रवाना होगी. भारत और जापान के बीच मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा. इतिहास में पहली बार भारत और जापान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि ये मुकाबला कितने बजे शुरू होगा, तो आपको बता दें कि भारत और जापान के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. भारत में मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड पर होगी.
इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में भाग लेगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी. इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान जैसी टीमें हिस्सा लेने के लिए उतरेंगी. भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरने वाली है. कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे. उनके अलावा संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था, ऐसे में इस बार भी टीम इंडिया बड़ी दावेदार मानी जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: