Team India

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी समेत 8 खिलाड़ियों के नाम पक्के! 3 के लिए लड़ाई, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

WA- भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. टीम इंडिया सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में भारतीय अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी.

India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का शानदार आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि इस मैच में भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी? पहले मैच में कौन-कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और कौन बाहर बैठेगा, इसपर अब भी सवाल बना हुआ है. हालांकि, भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी समेत 8 खिलाड़ियों के नाम लगभग पक्के माने जा रहे हैं. वहीं, बाकी 3 खिलाड़ियों के लिए चार प्लेयर्स के बीच लड़ाई चल रही है.

विज्ञापन

पहला नाम स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का है, जिन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी. हालांकि, अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हो गई है. उनके अलावा, ईशान किशन भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन संजू और ईशान में से किसी एक को ही प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. अब कौन खेलेगा इसका फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर करेंगे. इसके बाद बाकी के दो खिलाड़ी शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी हैं. ये दोनों ही शानदार ऑलराउंडर हैं और दोनों ही तगड़ी बैटिंग करते हैं. दोनों ही अच्छी बॉलिंग भी कर लेते हैं. अब ऐसे में आप दोनों में से किसी एक ही को खिला सकते हैं तो कौन सा वो खिलाड़ी होगा? श्रेयस और गंभीर के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनना आसान नहीं होगा. संजू और ईशान में से किसी एक को ही मौका मिलेगा, जबकि शिवम और नीतीश रेड्डी में भी किसी एक को चुनना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ