ENG vs PAK: 20 सालों के बाद पाकिस्तान ने दोहराई वहीं पुरानी गलती, बाबर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: इंग्लैंड की टीम ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में भी खराब प्रदर्शन किया था. लेकिन अब पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड की टीम का आत्मविश्वास दोबारा बढ़ गया है. वहीं पाकिस्तान की टीम को 20 सालों के बाद इंग्लैंड में शर्मनाक हार मिली है.

Pakistan Cricket Team

ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करके इंग्लैंड आई थी. ऐसे में सभी उम्मीद कर रहे थे पाकिस्तानी टीम इस सीरीज में इंग्लैंड के सामने बड़ी चुनौती पेश करेगी. लेकिन सीरीज में ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम ने बहुत ही खराब किया. जिसके कारण ही उन्हें सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की टीम ने इसी के साथ 20 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड दोहरा दिया है. कप्तान बाबर आजम के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड 

इंग्लिश सरजमीं पर पहले अगर कोई एशियन टीम अच्छा प्रदर्शन करती थी, तो वो पाकिस्तान ही थी. लेकिन पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान की टीम खराब हो गई है. लेकिन उसके बाद भी इंग्लैंड के सामने चुनौती पेश करती थी. आखिरी पार पाकिस्तान की टीम का इंग्लैंड में सूपड़ा साफ 2006 में हुआ था. जब इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था. अब एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिला है. जिसके कारण ही कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है. बाबर एकमात्र पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं. जो इंग्लैंड से घर में और बाहर भी 3-0 से हारे हैं. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही शर्मनाक रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ