
ऋषभ पंत की बहन की शादी में जमकर नाचे धोनी-रैना, VIDEO ने लूटी महफिल
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
Rishabh Pant Sister Wedding: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी की इस समय हर जगह चर्चा है। मसूरी के लाइब्रेरी चौक स्थित एक होटल में हो रही इस शादी में मंगलवार को हल्दी की रस्म अदा की गई। बुधवार को शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। इस शादीन में क्रिकेट जगत के कई क्रिकेटर पहुंचे हैं, जिसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना का नाम भी शामिल है।
धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शाम को जॉली ग्रांड एयरपोर्ट से कार के जरिए मसूरी पहुंचे। धोनी ने शादी में पहुंचकर रैना और पंत के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें पंत की बहन की शादी उनके दोस्त अंकित चौधरी के साथ हो रही है। दोनों की पिछले साल सगाई हुई थी।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: