हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विजय हजारे में सिर चढ़कर बोल रहा Mohammed Shami का जादू, बंगाल को दिलाई एक और जीत

Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. शमी अब तक खेले तीन मैचों में महंगे साबित हुए हैं, लेकिन उन्होंने अहम समय पर बंगाल के लिए विकेट चटकाए हैं. शमी टूर्नामेंट में छह विकेट निकाल चुके हैं.

विज्ञापन
Mohammed Shami

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी का विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन चंडीगढ़ के खिलाफ भी जारी रहा. शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले. बंगाल ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में चंडीगढ़ को 6 विकेट से धूल चटाई. शमी अभी तक टूर्नामेंट में कुल 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. अपने स्पेल के दौरान शमी ने एक ओवर मेडन भी फेंका.

ये भी पढ़ें: 310 के स्ट्राइक रेट से वैभव सूर्यवंशी ने फिर उड़ाया गर्दा, मेघालय के खिलाफ खोला मोर्चा

शमी टूर्नामेंट में विकेट निकालने में तो सफल रहे हैं, लेकिन वह काफी महंगे साबित हो रहे हैं. चंडीगढ़ के खिलाफ भी शमी ने 9.2 ओवर के स्पेल में 69 रन खर्च किए. शमी ने विजय हजारे के ओपनिंग मुकाबले में ही विदर्भ के खिलाफ 10 ओवर के स्पेल में 65 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. बता दें कि शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला मार्च 2025 में खेला था. इसके बाद से शमी का टीम में कमबैक नहीं हो सका है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola