Indian Cricket Team

World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी चुनौतियां, चैंपियन बनने के लिए दूर करनी होगी कमजोरी

ODI World Cup 2027: टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि, आगामी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के सामने 5 बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका जल्द ही हल निकालना बेहद जरूरी है.

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो चुका है. अगले साल 2 अक्टूबर से  21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि, वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान जल्द निकालना जरूरी है. पहली कमजोरी बैकअप ओपनर की कमी है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल को नियमित मौके नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में किसी ओपनर के चोटिल होने पर टीम का संतुलन बिगड़ सकता है. इसके बाद दूसरी समस्या मिडिल ऑर्डर का अनिश्चित कॉम्बिनेशन है.

विज्ञापन

विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर भरोसेमंद ऑलराउंडर की तलाश जारी है. वहीं, तीसरी चुनौती स्पिन ऑलराउंडर का चयन है. रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर में से किसे प्राथमिकता मिलेगी, यह स्पष्ट होना जरूरी है. चौथी कमी बैकअप विकेटकीपर की है. केएल राहुल के चोटिल होने की स्थिति में टीम के पास मजबूत विकल्प होना चाहिए, ताकि बड़े टूर्नामेंट में परेशानी न हो. 5वीं चिंता तेज गेंदबाजी है. जसप्रीत बुमराह पर निर्भरता कम करने के लिए टीम को दूसरे तेज गेंदबाजों को भी तैयार करना होगा. भारत के पास इन कमियों को दूर करने के लिए पर्याप्त मुकाबले हैं. न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज टीम संयोजन आजमाने का मौका देंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ