310 के स्ट्राइक रेट से वैभव सूर्यवंशी ने फिर उड़ाया गर्दा, मेघालय के खिलाफ खोला मोर्चा

Vaibhav Suryavanshi Bihar vs Meghalaya Match: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार भी प्लेट ग्रुप का हिस्सा है. बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी भी हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने 29 दिसंबर को खेले जा रहे मुकाबले में मेघालय के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की. वैभव ने इससे पहले शानदार शतक भी बनाया था.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी दिन प्रति दिन क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम बनते जा रहे हैं. वैभव आईपीएल 2025 में धांसू शतक ठोककर चर्चा में आए थे. इसके बाद वह लगातार भारत अंडर-19 और बिहार के लिए रनों की बारिश कर रहे हैं. वैभव ने हाल ही में बिहार के लिए धांसू शतक भी जमाया था. अब उन्होंने 29 दिसंबर को खेले जा रहे मुकाबले में मेघालय के खिलाफ एक बार फिर से बल्लेबाजी में तहलका मचा दिया है. उन्होंने 310 के अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो उनके लिए साधारण बात है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया गदर

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाया है. उन्होंने मेघालय के खिलाफ 10 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. इस दौरान वैभव ने 310 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया. उन्होंने 6 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के जड़े. बिहार के लिए उन्होंने दूसरा मैच नहीं खेला था, क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार मिला था. ये अवॉर्ड 5 साल से 18 साल की आयु वाले बच्चों को दिया जाता है.

विज्ञापन

बिहार ने जीता मुकाबला

मेघालय ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 217/9 रन बनाए थे. मेघालय की ओर से राम गुरुंग ने 64 गेंदों में 56 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ने 32.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. बिहार की ओर से वैभव के अलावा पीयूष सिंह ने 88 गेंदों में 100 रन बनाए, जबकि आकाश राज ने 90 गेंदों में 75 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज का निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में उड़ाया था गर्दा

वैभव ने आईपीए 2025 में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 7 मैचों में 46 की औसत के साथ 322 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी बनाया था. वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ