---विज्ञापन---

Malaika Arora ने 51 साल की उम्र में शुरू की दूसरी पारी, बेटे के अलावा फैंस और दोस्तों ने दी बधाई

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने एक बड़ी गुड न्यूज दी है। 51 साल की उम्र में एक्ट्रेस कुछ ऐसा करने वाली हैं, जिसके लिए सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अब वो क्या है? चलिए जानते हैं।

मलाइका अरोड़ा जल्द ही करेंगी ये बड़ा काम। (Photo Credit- Instagram)

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक गुड न्यूज सुनाई है। वो अब एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। पर्सनल लाइफ में भले ही कुछ भी हो रहा हो, लेकिन मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ काफी रोकिंग चल रही है। अब उन्होंने 51 साल की उम्र में एक नई पारी की शुरुआत की है। मलाइका ने हाल ही में अच्छी खबर दी है। दरअसल, अब वो मुंबई के जुहू में एक नया रेस्टोरेंट खोलने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि जल्द ही उनका दूसरा रेस्टोरेंट खुलने वाला है।

इसके बाद से फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स मलाइका को उनके दूसरे रेस्टोरेंट के खुलने की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस का बेटा भी बेहद खुश है। आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा का एक और रेस्टोरेंट है- ‘स्कारलेट हाउस’, जो काफी अच्छा चल रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी लोग ‘स्कारलेट हाउस’ में मजेदार खाने का लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। अब ‘स्कारलेट हाउस’ की कामयाबी के बाद मलाइका अरोड़ा अपने दूसरे शानदार रेस्टोरेंट की ओपनिंग के लिए तैयार हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2025 07:10 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola