---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में फाइनल हो गई INDIA की सीटें, शरद पवार ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra INDIA Seat Sharing Formula: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर बात फाइनल हो चुकी है। इस बात की जानकारी स्वयं शरद पवार ने दी। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर बात लगभग फाइनल हो चुकी है।

Maharashtra INDIA Seat Sharing Formula
---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। प्रदेश में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच खबर है कि एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। एनसीपी सपा के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि 200 सीटों पर तीनों दलों के बीच आम सहमति बन गई है। जल्द ही बाकी बची सीटों पर सहमति बन जाएगी।

सतारा जिले के कराड में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों का महाराष्ट्र पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गुरुवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीट-बंटवारे पर चर्चा में मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं। प्रदेश इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल गठबंधन में हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आइये जानते वीडियो के जरिए उन्होंने आगे क्या कहा?

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2024 02:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola