Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने News24 के कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में केंद्र में एनडीए की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान कह रहा है कि एनडीए की सरकार नहीं बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव आयोग, भाजपा और पुलिस के गुंडे जिस तरह चुनावी प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं उससे यह चिंता हो रही है कि लोकतंत्र का क्या होगा।
भाटी ने कहा कि जिस दिन मतदान होता है उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार्मिक प्रतीकों के साथ ही दिखाई देते हैं और चुनाव आयोग इसका कतई संज्ञान नहीं लेता है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है लेकिन निर्वाचन आयोग इसे लेकर कुछ नहीं कर रहा। इसके साथ ही उन्होंने देश के निर्वाचन आयोग की तुलना कुंभकर्ण से कर डाली और कहा कि इस कुंभकर्ण की नींद 4 जून के बाद ही खुलेगी। देखिए इस विशेष कार्यक्रम का पूरा वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.