Morarji Desai
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 1977 में अचानक हुआ था आम चुनाव का ऐलान; मोरारजी देसाई कैसे बने PM?

Lok Sabha Election: इमरजेंसी के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ढह सी गई थी। यह पहला मौका था पहली बार उसे विपक्ष में बैठना पड़ा। देश में पहली बार विपक्ष एकजुट हुआ और जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा। इस चुनाव में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने थे।

Lok Sabha Election: साल 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल घोषित कर दिया था। इसके बाद 1977 में अचानक लोकसभा चुनाव आयोजित करने का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस के शासन की सख्ती को सबने महसूस किया था और इसी का परिणाम रहा कि इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसी दौराीन जनता पार्टी का गठन हुआ और कांग्रेस के वो नेता भी इसका हिस्सा बने जो इमरजेंसी के विरोध में थे।

इस चुनाव में जनता पार्टी के खाते में 295 सीटें आई थीं। अगर उसके सहयोगियों को भी मिला लें तो सीटों की संख्या 330 थी। वहीं, कांग्रेस को केवल 154 सीटों पर जीत मिल पाई थी। बहुमत मिलने के बाद पीएम पद के लिए तीन नाम सामने लाए गए। ये नाम थे चौधरी चरण सिंह, जगजीवन राम और मोरारजी देसाई के। मुहर देसाई के नाम पर लगी और वह प्रधानमंत्री बन गए। हालांकि, केवल 18 महीने में ही फूट पड़ने से देसाई की सरकार अल्पमत में आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ