हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

LJP सांसद के बेटे की मौत का असली सच आया सामने, जानें कैसे हुआ हादसा?

LJP R Vaishali MP Veena Devi son dies: हादसे की खबर मिलने के बाद एलजेपी सांसद के घर पर सांत्वना देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। एसपी विद्यासागर ने कहा कि घटना कैसे हुई इस बात की जांच की जा रही है। छोटू सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पत्नी निरूपमा सिंह जिला परिषद की उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
सड़क हादसे में एलजेपी आर की सांसद वीणा देवी के बेटे की मौत हो गई। फोटोः @HumaraBihar

LJP R Vaishali MP Veena Devi son dies: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक सड़क हादसे में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की वैशाली से सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा मुजफ्फरपुर के करजा थाने का है। क्षेत्र के पेट्रोल पंप के नजदीक भीषण सड़क हादसे में एलजेपी आर की सांसद और जेडीयू के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस राहुल राज को सरैया सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक राहुल राज बुलेट से जा रहे थे, जैतपुर ओपी अंतर्गत पोखरा के पास दिनेश्वर सिंह पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सरिया डीएसपी कुंदन कुमार ने राहुल राज की मौत की पुष्टि की है। देखिए ये वीडियो रिपोर्ट 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola