News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
KKR Retain Players List: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केकेआर ने ऑक्शन से पहले उन पांच खिलाड़ियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं, जिन्हें डिफेंडिंग चैंपियन आगमी सीजन के लिए रिटेन करना चाहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि कोलकाता पिछले सीजन टीम को टाइटल दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन करने के मूड में नहीं है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेआर कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और रिंकू सिंह को रिटेन करने वाली है। रसेल को केकेआर की हमेशा से ही सबसे बड़ी ताकत माना जाता है और वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। वहीं, रिंकू भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पिछले दो सीजन में केकेआर को कई मैचों में जीत दिला चुके हैं। हर्षित का कोलकाता की ओर से खेलते हुए पिछला सीजन कमाल का रहा था। यही वजह है कि टीम उन पर दांव खेलना चाहती है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.