हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का खुलासा करने वाली कश्मीरी याना मीर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी?

Yana Mir: याना मीर उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं, जब ब्रिटिश संसद में उन्होंने भाषण दिया। भाषण में उन्होंने भारत की छवि को धूमिल करने के लिए पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा चलाने की निंदा की। ब्रिटिश संसद में मीर ने कहा था कि वह कश्मीर की रहने वाली हैं और वहां पूरी तरह से आजाद हैं। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने याना के आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
याना मीर

Yana Mir: कश्मीरी पत्रकार और एक्टिविस्ट याना मीर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कस्टम विभाग की जांच को गैरजरूरी करार दिया। दरसअल, उनके बैग में एक नामी कंपनी का बैग था, बताया जा रहा है कि कस्टम विभाग के अधिकारी उनसे उस बैग का बिल दिखाने की बात कह रहे थे। याना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत में मेरा किस तरह से स्वागत किया गया, क्या मैं ब्रांडेड स्मगलर हूं?

कस्टम विभाग ने दिया जवाब

याना के आरोपों पर कस्टम विभाग ने भी वीडियो शेयर कर जवाब दिया है। कस्टम विभाग ने कहा कि एयरपोर्ट जांच मशीन पर बैग स्कैन करना सामान्य प्रक्रिया है। कस्टम विभाग के अनुसार याना से केवल बैन स्कैन कराने के लिए कहा गया था लेकिन बेवजह ही उन्होंने अपमानित महसूस किया। कस्टम अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का बैग स्कैनिंग एक रेगुलर प्रोसीजर है, कानून से ऊपर कोई नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola