News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी शानदार रही है। जहां बल्लेबाजी में एडेन मार्करम छाए तो वहीं गेंदबाजी में कागिसो रबाड़ा ने तहलका मचाया। इस मैच में रबाड़ा ने गेंदबाजी करते हुए कुल 9 विकेट हासिल किए थे। जिसमें से 5 विकेट पहली और 4 विकेट दूसरी पारी में चटकाए थे।
वहीं मैच के बाद कागिसो रबाड़ा थोड़े भड़कते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अपने बयान से हड़कंप मचाया। मैच जीतने के बाद रबाड़ा ने कहा “हम कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे और हम यहां आने के हकदार थे। कुछ लोगों ने कहा कि हमने बड़ी और मजबूत टीमों का सामना नहीं किया। जो काफी घटिया बात है। हमने इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराया और अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। सपोर्ट करने के लिए फैंस का दिल से धन्यवाद और ये पिछले चार दिने हमे घरेलू क्रिकेट की तरह लगे।”
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.