---विज्ञापन---

Video: वक्फ बोर्ड रद्द करो… जंतर-मंतर पर हिन्दुओं ने क्यों किया प्रदर्शन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं अब कुछ हिन्दू भी वक्फ बोर्ड के विरोध में जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। वो सड़क पर बैठकर वक्फ बोर्ड रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Jantar Mantar Waqf Board Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ बिल के खिलाफ धरना दिया जा रहा था। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आगाज किया। इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। हालांकि अब इसी जगह पर कुछ हिन्दू भी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड का खुलकर विरोध किया है।

मेरठ से जंतर-मंतर पहुंचे सचिन सिरोही का कहना है वक्फ बोर्ड के तहत हिन्दुओं की संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया जाता है। हम इस कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर कई लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वक्फ बोर्ड पूरी तरह से रद्द करने की मांग की है। देखें वीडियो…

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 17, 2025 04:20 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola