Iran Israel War
विज्ञापन

Video: ईरान पर हमले के बाद से ही गायब है अमेरिकी B-2 बॉम्बर, क्या किया जा रहा दावा?

Video: ईरान और इजराइल की जंग में अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया। इस जंग में अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमों से हमला किया था, लेकिन अब नई रिपोर्ट सामने आ रही है, जिससे अमेरिका का टेंशन बढ़ सकती है।

Video: इजराइल का समर्थन करते हुए अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए। इस मिशन को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर नाम दिया गया था। हमले के बाद अमेरिका अपने बंकर बस्टर बमों की तारीफ करते नहीं थक रहा था, लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस मिशन के दौरान अमेरिका का एक बॉम्बर लापता हो गया है। हालांकि, इन दावों के बीच एक एयरपोर्ट पर अमेरिकी बॉम्बर दिखाई देने की बात भी कही गई, जिससे कहा जा रहा है कि अमेरिका का विमान सुरक्षित है।

दरअसल, ईरान पर हमले के लिए दो ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें से एक का काम था ईरान को चकमा देना और दूसरे का काम ईरान पर हमला करना था। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी ऑपरेशन के लिए टेक ऑफ करने वाला B-2 बॉम्बर बेस पर वापस नहीं लौटा है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इस विमान का क्या हुआ, इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ