Video: पिछले कुछ दिनों से मुंबई में मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर विवाद चल रहा है। अब इस विवाद को खत्म करने के लिए मस्जिदों ने मिलकर नया तरीका खोजा है। अब लोगों को लाउडस्पीकर के अलावा मोबाइल पर भी ऑनलाइन अजान सुनने को मिलेगी। दरअसल, मुंबई की मस्जिदें नमाज की अजान सीधे मोबाइल तक पहुंचाने के लिए एक खास ऐप में रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। यह ऐप ऑनलाइन अजान के नाम से प्ले स्टोर पर मिल जाएगा, जहां से इसे डाउनलोड कर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह ऐप तमिलनाडु के इरनेल वैली के IT एक्सपर्ट की मदद से तैयार किया गया है। यह ऐप अब Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। यह ऐप अभी मुंबई की माहिम, चेंबूर, मानखुर्द, कुर्ला और बांद्रा समेत आधा दर्जन से ज्यादा मस्जिदों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए मस्जिदों के बाहर QR कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करके लोग आसानी से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्ट में देखिए ऐप से जुड़ी पूरी जानकारी…