Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL टीमों को इस खिलाड़ी ने लगाया लगभग 40 करोड़ का चूना, पिछले 5 सीजन से नहीं कर रहा परफॉर्म

IPL 2026: आईपीएल में कुछ खिलाड़ी बहुत बड़े नाम के साथ आते हैं. इन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए फ्रेंचाइजी ऑक्शन में बड़ी रकम में उन्हें खरीदती है. उसके बाद उन्हें रिटेन करके बैक भी किया जाता है. उसके बाद भी गुजरात टाइटंस का स्टार खिलाड़ी टीम को निराश कर रहा है.

Author Written By: Aditya | Updated: Apr 5, 2026 21:26
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

शाहरुख खान का आईपीएल प्रदर्शन

शाहरुख खान 2021 से आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन किसी भी सीज़न में धमाकेदार बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं।

आईपीएल 2026 में भी उन्होंने अब तक बहुत निराश किया है, खासकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद उन पर चर्चा शुरू हो गई है।

वह अंत में बल्लेबाजी करने आते हैं और उनसे बड़े शॉट की उम्मीद की जाती है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

शाहरुख खान की आईपीएल सैलरी

शाहरुख खान को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा था, फिर अगले 2 सीज़न में 9 करोड़ में, आईपीएल 2024 में गुजरात ने 7.4 करोड़ में और आईपीएल 2025-26 में 4 करोड़ रुपये में शामिल किया।

Shahrukh Khan

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा भी अपने खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जाने जाते हैं. जिसके कारण ही कुछ खिलाड़ियों पर वो बहुत ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. उनमें से एक मैच फिनिशर शाहरुख खान भी है. आईपीएल में शाहरुख 2021 से खेल रहे हैं, लेकिन एक भी सीजन में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी नहीं की है. आईपीएल 2026 में भी अब तक उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करीबी हार के बाद शाहरुख पर चर्चा शुरु हो गई है. 

बार-बार फेल हो रहे हैं शाहरुख खान 

आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की टीम ने शाहरुख खान को खरीदा था. 3 सीजन वो पंजाब के लिए खेले. पहले सीजन उन्हें 5.25 करोड़ मिला. उसके बाद अगले 2 सीजन में पंजाब ने उन्हें 9 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. आईपीएल 2024 में शाहरुख को गुजरात की टीम ने 7.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. वहीं आईपीएल 2025-26 में वो 4 करोड़ रुपये में खेल रहे हैं. शाहरुख खान अंत में बल्लेबाजी करने आते हैं, वहां पर उनसे बड़े शॉट की उम्मीद की जाती है, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. बार-बार शाहरुख फेल हो रहे हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी

शाहरुख खान के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत आने के बाद भी CSK के खिलाफ मैच में क्यों नहीं उतरे जोश हेजलवुज? RCB कोच ने दिया अहम अपडेट

First published on: Apr 05, 2026 09:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.