Meen Rashi

Video: देवगुरु बृहस्पति होते हैं मीन राशि के स्वामी ग्रह, इन गलतियों से बिगड़ता है भविष्य

Meen Rashi: मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं. इन राशि वालों की कई आदतों के कारण इन्हें भविष्य में नुकसान का सामना करना पड़ता है. इन लोगों को इन आदतों से दूर रहना चाहिए. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Meen Rashi: मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं. इन लोगों की कमजोरी होती है कि, यह किसी पर भी जल्दी से भरोसा कर लेते हैं. यह जरूरत से ज्यादा भरोसा कर लेते हैं. कई बार यह एक बार किसी से धोखा मिलने पर फिर से उसके ऊपर भरोसा कर लेते हैं. इसके कारण इन्हें कई बार दुखी होना पड़ता है. विपरीत परिस्थितियों में मीन राशि वालों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

मीन राशि गुरु ग्रह की राशि है. यह लोग छल-कपट से रहित होते हैं और सामने वाले को भी ऐसा ही समझ लेते हैं. इसके कारण इन्हें दुख झेलना पड़ता है. चालाक लोग इनका फायदा उठा लेते हैं. विपरीत परिस्थिती में यह अपने अंदर नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देते हैं. ऐसे में यह गुस्सा करने लगते हैं. समस्याओं का सामना करना से घबराते हैं. मीन राशि वाले लोग भगवान राम और कृष्ण जी की पूजा करें. इसके बारे में विस्तार से जाने के लिए ऊपर ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ