Kanya Rashifal 2026

Video: सूर्य-मंगल समेत इन ग्रहों के कारण बढ़ेगा कन्या राशि वालों का तनाव, लव लाइफ और कारोबार में रहेगी तालमेल की कमी

Kanya Rashifal 2026: क्या आपकी भी कन्या राशि है या आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है? अगर हां, तो आपके लिए अप्रैल 2026 अच्छा नहीं रहने वाला है. यहां पर आप विस्तार से जान सकते हैं कि इस महीने कौन-कौन से ग्रह आपकी परेशानियों को बढ़ाएंगे.

Kanya Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल शुरू हो गया है, जो कई राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. खासकर, कन्या राशि वालों के जीवन पर कई ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण उनके तनाव में रहने की संभावना अधिक है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि कन्या राशि व कन्या लग्न के लोगों की कुंडली में अप्रैल महीने की शुरुआत में सूर्य ग्रह सातवें घर में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से कारोबार में साझेदारों के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी होगी. साथ ही रिश्ते प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

14 अप्रैल 2026 के बाद सूर्य ग्रह आपके आठवें भाव में आ जाएंगे, जिससे भी लाभ होने की संभावना नहीं है. ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह की बात करें तो वो 2 अप्रैल से आपकी कुंडली के सातवें भाव में शनि के साथ रहेंगे, जिसके कारण पति-पत्नी के रिश्ते में टकराव की स्थिति बनेगी. जिन लोगों का पार्टनरशिप में बिजनेस है, उन्हें भी इस दौरान दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा बुध ग्रह के कारण त्वचा से जुड़ी बीमारियां परेशान करेंगी.

विज्ञापन

इस बारे में अधिक जानने के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ