हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा तक... IPL में हुआ ऐतिहासिक कारनामा, 1 दिन में 3 खिलाड़ियों के सिर सजी ऑरेंज कैप

Orange Cap: IPL 2026 में ऑरेंज कैप हर दूसरे दिन किसी नए खिलाड़ी के सिर सज रही है. 25 अप्रैल को तीन अलग-अलग खिलाड़ियों के सिर ऑरेंज कैप सजी. IPL में इस तरह का ऐतिहासिक कारनामा बेहद कम देखने को मिलता है.

विज्ञापन
तीन खिलाड़ियों के सिर सजी ऑरेंज कैप

Orange Cap: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. हर एक मैच के बाद ऑरेंज कैप का विजेता बदल रहा है. 25 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक कारनामा देखने को मिला. IPL में उस दिन कुल दो मैच देखने को मिले. इससे पहले विराट कोहली के पास 328 रन के साथ ऑरेंज कैप थी. दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में केएल राहुल ने 152 रन की शानदार पारी खेली और विराट को पीछे छोड़कर 357 रन के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया.

वैभव-अभिषेक ने भी ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

शाम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच हुआ. पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी ने जोरदार शतक जड़ा और 357 रन के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम की. उनका स्ट्राइक रेट केएल राहुल से बेहतर था. इसी वजह से बराबर रन होने के बावजूद सूर्यवंशी ने कैप पर कब्जा जमाया. हालांकि, उनके पास यह खिताब ज्यादा समय तक नहीं रहा. अगली ही पारी में अभिषेक शर्मा ने 57 रन ठोके और 8 मैचों में 380 रन के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. एक ही दिन में तीन अलग-अलग खिलाड़ियों के सिर ऑरेंज कैप सजी.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: LSG के खिलाफ KKR की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! 18 करोड़ का धाकड़ खिलाड़ी करेगा धांसू एंट्री?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola