IPL 2024 CSK vs MI Mumbai Players Fight With Umpire Video Chennai Won
विज्ञापन

MI कोच से लेकर खिलाड़ी तक सब लड़ गए, CSK के खिलाफ मैच के बीच हो गया बवाल

MI Player Fight: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अंपायर से उलझ पड़े। खिलाड़ी तक तो ठीक है, लेकिन खुद कोच भी अंपायर से भिड़ गए। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

MI Player Fight vs CSK: आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को सीएसके ने 20 रनों से अपने नाम कर लिया। लेकिन यह मैच हमेशा की तरह हाईवोल्टेज रहा। मैच के बीच कुछ ऐसा वाकिया घटित हुआ, जिसके कारण मुकाबला काफी सुर्खियों में आ गया। जब मुंबई इंडियंस मुकाबला हार रही थी, इस दौरान एमआई के कोच से लेकर खिलाड़ी तक सभी अंपायर से उलझ पड़े। अंपायर और मुंबई इंडियंस के बीच बहस शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा को मिला खास सम्मान, फिर भी गायब रही मुस्कान, क्या है वजह?

विज्ञापन

मैच के बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस सोशल मीडिया पर भड़क रहे हैं। फैंस का कहना है कि मुंबई इंडियंस हार रही थी, इस कारण से बदतमीजी पर उतर आई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह इस सीजन की चौथी हार रही है। ऐसे में पांड्या की कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस वीडियो में जानें पूरा मामला…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ