Rohit Sharma IPL 2024

IPL 2024: रोहित शर्मा को मिला खास सम्मान, फिर भी गायब रही मुस्कान, क्या है वजह?

Rohit Sharma in Mumbai Indians Dressing Room: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया, लेकिन उनकी इस सेंचुरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मुंबई इंडियंस को अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

Rohit Sharma in Mumbai Indians Dressing Room: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में शानदार शतक जमाया। हालांकि उनके इस शतक पर भी कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि एमआई को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रोहित शर्मा के चेहरे से मुस्कान ही गायब हो गई। न तो उन्होंने शतक को सेलिब्रेट किया और न ही ड्रेसिंग रूम में मिले सम्मान पर खुशी जताई।

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में पहनाया गया बैज

दरअसल, सीएसके के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा को उनके शतक के लिए ड्रेसिंग रूम में खास सम्मान दिया गया। जिसमें उनके सीने पर बैज लगाया गया। इस सम्मान के बावजूद रोहित शर्मा के चेहरे से खुशी गायब रही। वे गर्दन झुकाकर खड़े हुए नजर आए। हालांकि उनकी खूब तारीफ हुई, लेकिन वे इसे सेलिब्रेट नहीं कर पाए क्योंकि सीएसके के खिलाफ मैच में एमआई को करारी हार का सामना करना पड़ा। रोहित इसी के साथ मैच के बाद भी काफी निराश नजर आए थे।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ