
Video: तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बदलाव, इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
India vs Sri Lanka 3rd T20 Probable Playing XI: भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकेले में ही दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। शाम 7 बजे से ये मैच होगा। भारतीय टीम पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। ऐसे में इस मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हो सकता है कि प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिले।
कहा जा रहा है कि पिछले मैच में डक पर आउट होने वाले संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह शुभमन गिल की वापसी हो सकती है। वहीं ऋषभ पंत को बरकरार रखा जा सकता है। पंत ने पहले टी-20 मैच में 33 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 49 रन की शानदार पारी खेली थी। दूसरे मैच में वह सिर्फ 2 गेंद खेल पाए थे। जिसमें उन्होंने 2 रन बनाए।
इसी के साथ ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे को भी मौका दिया जा सकता है। उनकी जगह हार्दिक पांड्या रेस्ट पर रह सकते हैं। जबकि वाशिंगटन सुंदर को भी मौका देने की बात सामने आई है। दूसरी ओर अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह खलील अहमद की एंट्री हो सकती है। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई की जगह बरकरार रह सकती है।
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद।
आपको बता दें कि टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 2 अगस्त से होगी। इसमें रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे तो वहीं विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.