TNPL: बल्लेबाज ने लगाया स्टेडियम पार छक्का, बॉल लेकर भाग गया शख्स, देखें मजेदार वीडियो

TNPL: आपने गली क्रिकेट के दौरान कई बार गेंद को पड़ोसी के घर से लाने में दिक्कत महसूस की होगी। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में इसी तरह के गली क्रिकेट का नजारा देखने को मिला है। जहां स्टेडियम पार जाते ही बॉल को एक शख्स लेकर भाग गया।

TNPL

TNPL

TNPL: क्रिकेट के मैदान से कई बार मजेदार नजारे सामने आते हैं। जिन्हें देख गली क्रिकेट वाली फीलिंग आने लगती है। ऐसा ही नजारा तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के दौरान देखने को मिला। चेपॉक सुपर गिल्लीज और सीकेम मदुरै पैंथर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बल्लेबाज ने ऐसा छक्का लगाया कि बॉल स्टेडियम पार कर गई। हालांकि इसके बाद जो हुआ, उसे देख फैंस की हंसी छूट गई।

विज्ञापन

मांगने पर भी नहीं दी बॉल 

इसका एक वीडियो क्रिकेट के गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज गगनचुंबी छक्का ठोकता है। गेंद सभी सीमाओं को पार कर स्टेडियम से बाहर जंगल में चली जाती है। इसके बाद कैमरे अचानक एक शख्स की ओर घूम जाते हैं। जो हाथ में गेंद लेकर खड़ा होता है। उससे बॉल मांगी जाती है, लेकिन वह देने से इनकार कर देता है। उससे लगातार बॉल मांगी जाती है, लेकिन वह मना कर देता है। बार-बार उससे बॉल मांगने की अपील की जाती है, लेकिन वह नहीं देता। बाद में कैमरे उस शख्स की ओर जाता है, वह खाट पर लेटा हुआ नजर आता है। आखिरकार नई गेंद मंगाई जाती है, जिसके बाद मुकाबला शुरू हो पाता है।

विज्ञापन

मदुरई पैंथर्स ने इस मैच को 9 रन से जीता मुकाबला

इस मजेदार वीडियो ने गली क्रिकेट के उस मोमेंट की याद दिला दी है, जब गेंद पड़ोसी के घर में चली जाती थी और वह देने से इनकार कर देते थे। बहरहाल, इस मुकाबले की बात करें तो मदुरई पैंथर्स ने इस मैच को 9 रन से जीत लिया। पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 191 रन जड़े। जिसके जवाब में सुपर गिल्लीज की टीम 8 विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी। पैंथर्स की ओर से विकेटकीपर सुरेश लोकेशवार ने 40 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक 55 रन जड़े। जगदीशन कौशिक ने 24 गेंदों में नाबाद 43 रन जड़े। एनएस चतुर्वेद ने 14 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ