हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1 नहीं, 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, Asia Cup 2025 में रोमांच की हदें होंगी पार!

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत के अलावा 7 देश हिस्सा लेंगे। भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में कुल 3 बार भिड़ सकते हैं।

विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 यूएई की मेजबानी में 9 सितंबर से खेला जाएगा। फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाना है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच भी एशिया कप में भिड़ंत होगी। 14 सितंबर को दोनों देश आमने सामने होंगे। हालांकि एशिया कप में भारत और पाक एक बार नहीं बल्कि कुल 3 बार भिड़ सकते हैं। दरअसल लीग स्टेज के बाद सुपर 4 में भी भारत और पाकिस्तान के भिड़ने की संभावना है। इसके बाद अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान तीसरी बार भिड़ेंगे। एशिया कप 2023 की बात करें तो भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में इस बार भी एशिया कप का बड़ा दावेदार भारत को ही माना जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola