हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान! टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में ये 9 नाम पक्के, 2 पर फंसा पेंच?

Team India Possible Playing 11: जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. 9 नाम पक्के नजर आ रहे हैं और सिर्फ 2 स्पॉट पर पेंच फंस रहा है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 (Image: AI Generated and X)

Team India Possible Playing 11: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. भारतीय टीम को अपनी पिछली दो T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा लेकिन अब टीम इंडिया का लक्ष्य जीत की पटरी पर आना होगा. भारतीय टीम ने इस सीरीज पर कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका देने का फैसला किया है. सभी की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग 11 पर है. टीम में 9 नाम लगभग पक्के नजर आ रहे हैं और सिर्फ दो स्पॉट पर पेंच फंसा हुआ है.

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर प्रभाव नहीं छोड़ पाए लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वह तूफानी पारी खेल सकते हैं. अभिषेक शर्मा और वैभव ओपनिंग कर सकते हैं. बल्लेबाजी क्रम में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह पर दारोमदार होगा. गेंदबाजी अटैक में रवि बिश्नोई और मयंक यादव को मौका मिल सकता है. सवाल यह है कि प्रिंस यादव और यश ठाकुर में कौन प्लेइंग 11 में होगा. हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे में से किसी एक को मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:- हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह को मिली कप्तानी, ये 4 हुए स्क्वाड से बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola