हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK: दुबई में भी होगा हर-हर हिन्दुस्तान, फिर मुंह के बल गिरेगा पाकिस्तान! आंकड़े दे रहे जीत की गवाही

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की भिड़ंत 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होनी है। टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पड़ोसी मुल्क पर पूरी तरह से हावी रही है।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2025

IND vs PAK: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। टीवी रिचार्ज खत्म हो चुका है, तो तुरंत रिचार्ज करवा लीजिए। 14 सितंबर की शाम रोमांच से भरी होने वाली है। मौका होगा एशिया कप 2025 के सबसे बड़े मुकाबले का, जहां टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होनी है। टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पड़ोसी मुल्क पर पूरी तरह से हावी रही है।

ये भी पढ़ें: खाता भी नहीं खोल पाया पाकिस्तान का ‘मैच विनर’, ओमान के खिलाफ घनघोर बेइज्जती! फैन्स ने उड़ाया खूब मजाक

इन दोनों टीमों के बीच एशिया कप में अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 में जीत टीम इंडिया के पक्ष में आई है। मगर पिछले 10 साल में राइवलरी पूरी तरह से एकतरफा रही है। लास्ट 8 मैचों में भारत ने 7 में जीत का स्वाद चखा है, तो पड़ोसी मुल्क को महज एक मैच में जीत नसीब हो सकी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव इसी दबदबे को दुबई में भी कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola