India vs New Zealand T20 Series Match Timing: वेस्टइंडीज सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर रवाना होगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सबसे पहले दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी. सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर होगा. इसके बाद तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में और चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा.
इस सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. अय्यर विदेशी धरती पर अपनी पहली सीरीज जीतना चाहेंगे. वहीं, इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाते नजर आएंगे. हालांकि, टी20 सीरीज के सभी मुकाबले रात में नहीं, बल्कि दोपहर में खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड का समय भारत से साढे 7 घंटे आगे है. ऐसे में जो मुकाबला वहां स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, वो भारत में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे देखने को मिलेंगे.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy में प्रियांश आर्या ने ठोका धमाकेदार शतक, 15 चौके और 2 छक्कों के साथ लगाई पहली फर्स्ट क्लास सेंचुरी
संबंधित खबरें
47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
6 hrs agoइच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार 'माया' को मिला नया जीवन
7 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
14 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 day agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 day agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines