Ranji Trophy में प्रियांश आर्या ने ठोका धमाकेदार शतक, 15 चौके और 2 छक्कों के साथ लगाई पहली फर्स्ट क्लास सेंचुरी

Priyansh Arya Century: दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार शतक जड़ दिया है. प्रियांश ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 125 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

Priyansh Arya

प्रियांश आर्या ने ठोका पहला फर्स्ट क्लास शतक (PIC Credit - ANI/X)

Ranji Trophy 2026-27, Priyansh Arya Century: दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार शतक जड़ दिया है. प्रियांश ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 125 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के लगाए. यह उनका सिर्फ तीसरा फर्स्ट क्लास मैच है, जिसकी पहली बार में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला फर्स्ट क्लास शतक ठोक दिया. उनकी इस पारी ने दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई है और गुजरात की टीम को मुश्किल में डाल दिया है.

विज्ञापन

प्रियांश आर्या ने ठोका पहला फर्स्ट क्लास शतक

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में दिल्ली और गुजरात की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने उतरे प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. 25 वर्षीय प्रियांश ने गुजरात के खिलाफ 125 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की पहली सेंचुरी है. उन्होंने अपने करियर का तीसरा मैच खेलते हुए फर्स्ट क्लास करियर की चौथी पारी में शतक लगाने का कारनामा किया. इससे पहले उन्होंने खेली 3 पारियों में एक अर्धशतक के साथ कुल 131 रन बनाए थे.

विज्ञापन

सनत सांगवान की 67 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप

प्रियांश आर्या ने सनत सांगवान के साथ ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 102 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इस साझेदारी में सांगवान का योगदान सिर्फ 8 रन का रहा. इसके बाद प्रियांश ने दूसरे विकेट लिए यश ढुल के साथ 20 रन जोड़े और फिर तीसरे विकेट के लिए आयुश दोसेजा के साथ 55 रनों की पार्टनशिप की. खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 57 ओवर में 3 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं और प्रियांश 155 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाकर खेल रहे हैं. वह अब तक 18 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं.

विज्ञापन

IPL में भी ठोक चुके हैं शानदार शतक

प्रियांश आर्या आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं. 2025 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले प्रियांश ने अब तक खेले 30 मैचों में 839 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. उनके नाम टी20 में 2 शतक, जबकि लिस्ट ए में एक शतक दर्ज हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 59 टी20 मैचों में 176.78 के स्ट्राइक रेट से कुल 1683 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ