इच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार हथिनी माया को फ्लाइंग ICU में मिला नया जीवन

केरल की 18 महीने की अनाथ हथिनी माया को बेहतर इलाज के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा लाया गया है. हड्डियों की गंभीर बीमारी और कई फ्रैक्चर के कारण माया खड़े होने में भी असमर्थ थी. डॉक्टरों द्वारा इच्छामृत्यु पर विचार किए जाने के बाद वंतारा ने आगे आकर उसे नई उम्मीद दी है.

Elephant Maya Kerala, Vantara Jamnagar, Orphaned Elephant Calf, Vantara Medical Treatment, Elephant Bone Disorder

केरल की 18 महीने की अनाथ हथिनी माया अप्रैल 2025 में अपने जन्म के कुछ समय बाद ही लावारिस हालत में मिली थी. वह एक जेनेटिक बोन डिसऑर्डर से जूझ रही है, जिसकी वजह से उसकी हड्डियां बेहद कमजोर हो चुकी हैं. जुलाई 2026 में नीचे गिरने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई. इस हादसे में उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए, जिसके बाद वह अपने पैरों पर खड़ी होने में भी असमर्थ हो गई. गंभीर स्थिति और असहनीय दर्द को देखते हुए मेडिकल विशेषज्ञों ने एक समय उसके लिए इच्छामृत्यु तक पर विचार करना शुरू कर दिया था. ऐसे नाजुक मोड़ पर अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा आगे आया. अब माया को विशेष एयरलिफ्ट के जरिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा लाया गया है, जहां वंतारा के पशु चिकित्सा सलाहकार और जाने-माने हाथी विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. कुशल कोंवर सरमा ने उसके मेडिकल रिकॉर्ड्स की जांच की. उसका अत्याधुनिक इलाज शुरू हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ