Video: धनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Dhanteras 2026: आज 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. धनतेरस के अवसर पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपायों को कर सकते हैं. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

dhanteras.jpg_380bf3

Dhanteras 2026: धनतेरस पर्व पर लोग खरीदारी करते हैं. धनतेरस के दिन गृहस्थी में परिवार के साथ रहने वाले लोगों को धातु की कोई चीज खरीदनी चाहिए. आज धनतेरस के दिन कटोरी, चम्मच, पीतल या सोने से बनी कोई भी चीज यह गृहस्थ लोग खरीद सकते हैं. अगर आप धातु की चीज नहीं खरीद रहे हैं तो इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं. आप नई चीज को खरीदने के बाद घर की पूर्व दिशा में जरूर रखें. इसके ऊपर पीला धागा लपेट कर श्री सूक्त का एक बार अवश्य करें.

विज्ञापन

कारोबारी लोग करें ये उपाय

कारोबारी लोग धनतेरस पर अपने कार्यस्थल पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश जी स्थापित करें. आप सबसे पहले अपने ऑफिस की अच्छे से साफ-सफाई कर लें. धनतेरस पर कारोबारी तिजोरी और तराजू लपेटने के लिए लाल कपड़ा या सफेद रंग का कपड़ा खरीद लें. लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा कार्य क्षेत्र की उत्तर पूर्व दिशा में स्थापित करें. इसके साथ ही आप कनकधारा स्त्रोत का पाठ अवश्य करें. इससे आपके ऊपर मां महालक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी.

विज्ञापन

नौकरी पेशा लोगों के लिए उपाय

आप लोगों को धनतेरस पर्व पर कपड़े खरीदने चाहिए. आप कपड़े खरीदने के बाद इन्हें लक्ष्मी, गणेश, कुबेर या धन्वंतरी भगवान को अर्पित करें. गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें. इसके साथ ही आप घर के मुख्य द्वार पर अष्टधातु के दो स्वास्तिक लगाएं. आपको अष्टधातु का स्वास्तिक नहीं मिलता है तो पीला सिंदूर और गाय का घी दोनों को मिलाकर अनामिका उंगली से घर के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बना दीजिए. आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ