हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: कीवियों के खिलाफ कप्तान रोहित देंगे 2-2 इम्तिहान, दांव पर 36 साल का इतिहास

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पूरी सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने दो बड़े इम्तिहान होंगे।

विज्ञापन
Rohit Sharma

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। हालांकि बारिश ने मैच का मजा पूरी तरह किरकिरा कर दिया, जिसकी वजह से पहला सेशन पूरी तरह धुल गया। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश की वजह से पहले दिन का पूरा खेल रद्द हो सकता है। इस पूरी सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास बड़ी जिम्मेदारी है।

दरअसल भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाएं बरकरार रखने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतनी ही होगी। टीम अगर ऐसा कर पाती है तो उसके फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। रोहित के पास दूसरी जिम्मेदारी यह है कि वो न्यूजीलैंड टीम को जीत से दूर रखें। बता दें कि न्यूजीलैंड ने भारत में आखिरी टेस्ट मैच 1988 में जीता था। इस तरह से न्यूजीलैंड 36 साल से भारत में टेस्ट मैच जीतने की कोशिश कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola