---विज्ञापन---

IND vs ENG: टीम से बाहर होने के बाद बुरा फंसे नीतीश कुमार रेड्डी, चोटिल होने के बाद अब हुआ केस दर्ज

IND vs ENG: इंजरी के बाद अब नीतीश कुमार रेड्डी के नाम एक केस भी दर्ज हो गया है। ये मामला पिछले साल के दिसंबर महीने का है, जोकि अब युवा भारतीय ऑलराउंडर के लिए मुसीबत बन गया है।

Nitish Kumar Reddy
---विज्ञापन---

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी इंजर्ड हो गए। जिसके कारण ही वो टीम से भी बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड से वापस लौटते ही रेड्डी बहुत बुरा फंस गए हैं। इंजरी के बाद अब उनके नाम एक केस भी दर्ज हो गया है। ये मामला पिछले साल के दिसंबर महीने का है, जोकि अब युवा भारतीय ऑलराउंडर के लिए मुसीबत बन गया है। एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ने उन पर 5 करोड़ का बकाया नहीं चुकाने का आरोप लगाया है।

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पर केस हुआ दर्ज 

नीतीश कुमार रेड्डी और उनकी पूर्व मैनेजमेंट कंपनी स्क्वायर द वन के बीच BGT सीरीज के दौरान विवाद हो गया था। जिसके बाद रेड्डी ने किसी भारतीय खिलाड़ी की मदद से एक नई मैनेजमेंट एजेंसी से कॉन्ट्रैक्ट कर लिया। जबकि स्क्वायर द वन के साथ रेड्डी का 3 सालों का करार था। कंपनी के निदेशक शिव धवन ने भारतीय खिलाड़ी पर समझौते का उल्लंघन करने और 5 करोड़ का बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब रेड्डी पर केस दर्ज हो गया है। इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…..

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सौरव गांगुली ने दिया हैरान करने वाला बयान, जिसे सुन फैंस को आएगा गुस्सा!

First published on: Jul 27, 2025 09:40 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola