हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया को मिला नया नंबर 5, डेब्यू सीरीज में ही तीन बल्लेबाजों की जगह खाई!

Team India New Number 5 Batsman: भारत के लिए धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल 314वें टेस्ट खिलाड़ी बने। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में वह डेब्यू करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में ही 65 रन बनाए। अपनी इस पारी से उन्होंने टीम इंडिया को राहत दी है।

विज्ञापन
Team India New Number 5 Dharamshala Test

Team India New Number 5 Batsman: भारतीय टीम को नया नंबर 5 का बल्लेबाज शायद मिल गया है। टेस्ट टीम में लंबे समय से टीम नंबर 3 और नंबर 5 की पोजीशन को लेकर परेशान थी। अजिंक्य रहाणे लंबे समय से नंबर 5 पर खेलते आ रहे थे। वहीं चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर खेलते थे। पुजारा की जगह तो अब शुभमन गिल सेट होते नजर आ रहे हैं। वहीं नंबर 5 पर श्रेयस अय्यर खुद को सेट नहीं कर पा रहे थे। केएल राहुल का फिटनेस इश्यू जारी है और ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद से बाहर हैं। मगर अब देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को नया नंबर 5 मिलता दिख रहा है।

देवदत्त पडिक्कल ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की डेब्यू पारी में 65 रन बनाए। इस सीरीज में वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले 5वें और ओवरऑल 314वें खिलाड़ी बने थे। उन्होंने टीम के लिए धर्मशाला के मैदान पर शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद तीन खिलाड़ियों की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola