IND vs AUS
विज्ञापन

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में इस भारतीय तेज गेंदबाज को मिल सकता है मौका, किसकी होगी छुट्टी?

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में होना है। इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव कर सकती है।

Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में होना है। यह मैच डे-नाइट होगा। कंगारू टीम के खिलाफ भारत ने पहले मैच में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए 295 रनों से जीत दर्ज की। वैसे तो दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन पिच के मिजाज को देखते हुए एक बदलाव संभव है। यहां टीम ऑलराउंडर हर्षित राणा की जगह आकाश दीप को मौका दे सकती है।

हर्षित ने पर्थ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में एक विकेट झटका था। टीम उनको बाहर करने का फैसला इसलिए ले सकती है क्योंकि पिंक बॉल रेड बॉल के मुकाबले ज्यादा स्विंग होती है। ऐसे में हर्षित की जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को खिलाना टीम के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ