---विज्ञापन---

IND vs AUS: मेलबर्न टी20 से पहले बढ़ी गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव की टेंशन! इन 2 नामों पर चल रही है चर्चा 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. जहां पर जीत दर्ज करके दोनों ही टीमें सीरीज में बढ़त बनाने का पूरा प्रयास करेंगी. जिसके लिए टीम इंडिया इस मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेगी. जिससे बदलाव की उम्मीद हो सकती है.

Team India Playing 11
---विज्ञापन---

IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी. हालांकि उसके बाद भी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकता है. मेलबर्न में होने वाले मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की परेशानी बढ़ गई है. 2 नामों को लेकर चर्चा अभी जारी है. 

प्लेइंग 11 में क्या होगा बड़ा बदलाव? 

कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले टी20 मैच में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया था. भारत ने 3 स्पिनरों को प्लेइंग 11 में जगह दिया था. मेलबर्न में भारत सिर्फ 2 स्पिनरों के साथ उतर सकता है. ऐसे में प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से कौन बाहर जाएगा, ये बड़ा सवाल बना हुआ है. इन दोनों में से कोई एक बाहर जा सकता है. उसकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. प्लेइंग 11 में 1 बदलाव होना तो तय नजर आ रहा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्रिकेट का वो ‘खूनी’ हथियार, जिसने ले ली 17 वर्षीय क्रिकेटर की जान, टीम इंडिया भी करती है इस्तेमाल 

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर होने वाले बदलाव के बारे में ज्यादा जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कैनबरा में क्यों भिड़ गए थे जोश हेजलवुड और सूर्यकुमार यादव? टक्कर की अब नई तस्वीर आई

First published on: Oct 30, 2025 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola