---विज्ञापन---

Video: कांग्रेसी नेता हिमानी नरवाल की हत्या पर उठे 5 बड़े सवाल? जिनका चाहिए जवाब

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा में युवा महिला कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या का मामला सुर्खियों में है। इसको लेकर लगातार राजनीति गर्माई हुई है। हिमानी की मां ने आरोप लगाए हैं कि साजिश के तहत उनकी बेटी को मारा गया है। अब 5 ऐसे सवालों पर बात करते हैं, जिनका जवाब हर किसी को चाहिए।

---विज्ञापन---

Himani Narwal Murder: राहुल गांधी की करीबी युवा महिला कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या कई सवाल उठा रही है। रोहतक के सांपला बस स्टैंड के नजदीक 1 मार्च को सुबह 23 साल की हिमानी का शव सूटकेस में मिला था। हत्या के बाद सवाल उठ रहे हैं कि वारदात के पीछे वजह क्या हैं। पांच सवाल ऐसे उठ रहे हैं, जिनका जवाब हर किसी को चाहिए। पहला सवाल, हिमानी का मर्डर क्यों हुआ? हिमानी नरवाल के सोशल मीडिया हैंडल पर क्या मिला है? हरियाणा में फिलहाल बीजेपी की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस अपनी नेता की हत्या पर क्या आरोप लगा रही है?

हिमानी के घरवालों ने क्या आरोप लगाए हैं, किस पर संदेह जताया है? 5वां और सबसे बड़ा सवाल ये है कि कत्ल को किसने अंजाम दिया है? सवाल ये भी है कि कहीं लगातार राजनीति की सीढ़ियां चढ़ रही हिमानी नरवाल की तरक्की तो हत्या की वजह नहीं है? हत्याकांड को लेकर विस्तार से इन सवालों के जवाब जानते हैं। देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2025 08:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola