---विज्ञापन---

Video: गांधी परिवार की चहेती, सीएम से रहा 36 का आंकड़ा…. कुमारी शैलजा की अनसुनी कहानियां

Haryana Assembly Elections 2024: कुमारी शैलजा को हरियाणा के मुख्यमंत्री की दौड़ में माना जा रहा है। वे कांग्रेस की दिग्गज नेता हैं। जो इस बार सिरसा लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंची हैं। उनके पिता दलबीर सिंह भी इस सीट से सांसद रहे थे। जो केंद्र में कई बार मंत्री भी बने। कुमारी शैलजा का जन्म उकलाना हलके के प्रभुवाला गांव में हुआ है।

---विज्ञापन---

Haryana Assembly Elections: कुमारी शैलजा हरियाणा की दिग्गज नेता मानी जाती हैं। 24 सितंबर 1962 को हिसार के प्रभुवाला गांव में जन्मी शैलजा को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके पिता चौधरी दलबीर सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे। शैलजा नरसिम्हा राव और मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रहीं। वे सोनिया गांधी की करीबी मानी जाती हैं। जो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 1990 में कुमारी शैलजा पहली बार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद 1991 में पहली बार सिरसा से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं।

इस बार लोकसभा चुनाव में वे सिरसा से जीतकर संसद पहुंची हैं। वहीं, 2019 में चुनाव नहीं लड़ा था। इससे पहले लगातार दो बार अंबाला से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हो चुकी हैं। कुमारी शैलजा खुद को साधारण परिवार की सदस्य बताती हैं। शैलजा बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। कुमारी शैलजा की कुछ अनसुनी कहानियों के बारे में जानते हैं। आइए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2024 08:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola