हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या आर अश्विन से जलते हैं हरभजन सिंह? भज्जी ने विवादित सवाल पर तोड़ी चुप्पी

Ashwin Harbhajan: आर अश्विन से मनमुटाव के सवाल पर हरभजन सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
R Ashwin

Ashwin Harbhajan: आर अश्विन और हरभजन सिंह। टीम इंडिया के दो पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज। अपने इंटरनेशनल करियर में इन दोनों ने कई मैचों में भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाई। अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में कुल 537 विकेट निकाले, तो भज्जी ने 103 टेस्ट में 417 विकेट झटके। हालांकि, जब अश्विन ने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा, तो दोनों के बीच मनमुटाव की अफवाहें खूब उड़ीं। यह सवाल जब हरभजन के सामने रखा गया, तो उन्होंने इसका क्लियर और सटीक जवाब दिया।

एक शो के दौरान अश्विन एंकर की भूमिका निभा रहे थे, तो उन्होंने भज्जी से खुद से जलने की बात पूछ डाली। इसके जवाब में पूर्व स्पिनर ने कहा, “क्या आपको लगता है कि मैं आपसे जलता हूं? आज आप मेरे साथ बैठे हो और हम बातचीत कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि मैं इस तरह का इंसान हूं।” बता दें कि अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola