---विज्ञापन---

Video: 2 अप्रैल के बाद मिथुन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, खूब होगी कमाई बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Gemini April Horoscope: अप्रैल महीने में मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर कैसा रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति से मिथुन राशि पर क्या प्रभाव होगा इसके बारे में जान सकते हैं. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मिथुन राशि अप्रैल राशिफल

14 अप्रैल तक सूर्य मिथुन राशि के 10वें स्थान में गोचर करेंगे, उसके बाद 11वें भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे.

2 अप्रैल के बाद सूर्य के प्रभाव से काम में मन लगेगा और तेजी से फैसले ले सकेंगे.

11 अप्रैल तक बुध भाग्य भाव में रहेंगे, जिससे मिला-जुला फल मिलेगा, और उसके बाद नीच अवस्था में नुकसान हो सकता है.

अन्य ग्रहों का प्रभाव

देवगुरु बृहस्पति पूरे अप्रैल मिथुन राशि में रहेंगे, जिससे ज्ञान का लाभ मिलेगा, और 19 अप्रैल तक शुक्र से आमदनी बढ़ेगी.

Photo Credit- News24GFX
---विज्ञापन---

Gemini April Horoscope: मिथुन राशि के लोगों की कुंडली के आजीविका स्थान में यानी 10वें स्थान में 14 अप्रैल तक सूर्य गोचर करेंगे. 14 अप्रैल के बाद सूर्य की उच्च अवस्था में आपके 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. आपके काम अच्छे होंगे. आपको अपने काम से पहचान मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. 2 अप्रैल के बाद सूर्य की वजह से काम में मन लगेगा और तेजी से फैसले ले सकेंगे. आप जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

11 अप्रैल तक बुध आपके भाग्य भाव में रहेंगे इससे आपको मिला-जुला फल मिलेगा. 11 अप्रैल के बाद बुध के नीच अवस्था में होने से गलत फैसले के कारण आपको नुकसान हो सकता है. अप्रैल के महीने में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि में ही रहेंगे. इससे आपको ज्ञान का लाभ मिलेगा. 19 अप्रैल तक शुक्र ग्रह आपके लाभ भाव में रहेंगे. इससे आमदनी बढ़ेगी और रिश्ते अच्छे होंगे. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Char Dham Mandir: चारों दिशाओं में बसे ये 4 पवित्र मंदिर हैं चार धाम, एक बार जरूर करें दर्शन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 30, 2026 07:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola