Char Dham Mandir: चारों दिशाओं में बसे ये 4 पवित्र मंदिर हैं चार धाम, एक बार जरूर करें दर्शन

Char Dham Mandir: भारत के बड़े चार धाम के चारों मंदिर अलग-अलग चारों दिशाओं में स्थिति हैं. चारधाम यात्रा में हिंदुओं के चार कौन से मंदिर हैं और कहां-कहां स्थित हैं? चलिए जानते हैं…

Char Dham Mandir

Photo Credit- News24GFX

Char Dham Mandir: जब भी चारधाम यात्रा की बात आती है तो लोग उत्तराखंड के चार मंदिरों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के बारे में सोचते हैं. लेकिन यह उत्तराखंड के चारधाम हैं. जिन्हें ‘छोटा चारधाम’ भी कहा जाता है. हिंदू धर्म के मुख्य चारधाम यानी भारत के बड़े चार धाम में चार पवित्र धाम शामिल हैं. यह भारत के अलग-अलग हिस्सों में चारों दिशाओं में स्थित हैं. यह हिंदू तीर्थ स्थल बेहद प्रसिद्ध हैं. भारत की इस चारधाम यात्रा के मंदिरों में बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी, रामेश्वरम शामिल हैं.

विज्ञापन

उत्तर में बद्रीनाथ, उत्तराखंड

उत्तर दिशा में बद्रीनाथ धाम स्थित है. यह मंदिर उत्तराखण्ड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है. यह मंदिर उत्तराखंड की छोटी चारधाम यात्रा में भी शामिल है. बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. मंदिर में भगवान बदरीनाथ जी की शालिग्राम पत्थर की स्वयम्भू मूर्ति को पूजा जाता है.

विज्ञापन

दक्षिण में रामेश्वरम, तमिलनाडु

दक्षिण दिशा में रामेश्वरम मंदिर स्थित है. यह बड़ी चारधाम यात्रा का हिस्सा है. रामेश्वरम मंदिर हिंदू धर्म के पवित्र स्थलों में से एक है. रामेश्वरम तमिलनाडु में हैं. रामेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. ऐसी मान्यता है कि, रामेश्वरम में भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई से पहले पूजा की थी.

विज्ञापन

पूर्व में जगन्नाथ पुरी, ओडिशा

पूर्व दिशा में पुरी का जगन्नाथ धाम है. यह चारधाम मंदिरों में से एक है. ओडिशा में स्थित पुरी का जगन्नाथ धाम भगवान कृष्ण को समर्पित है. जगन्नाथ धाम मंदिर में भगवान कृष्ण अपने भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं.

पश्चिम में द्वारका, गुजरात

बड़ी चारधाम यात्रा का चौथा मंदिर पश्चिम दिशा में स्थित है. यह मंदिर गुजरात के द्वारका में स्थित है. द्वारकाधीश मंदिर द्वारका में गोमती नदी और अरब सागर के किनारे मौजूद है. यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में द्वारकाधीश मंदिर के स्थान पर भगवान कृष्ण का निवास था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ