हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 'एक-दूसरे के विमानों को गिरा रहे थे भारत-पाकिस्तान', पुतिन से मुलाकात के पहले ट्रंप का बड़ा दावा

Video: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव चला आया है, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ये तनाव ज्यादा बढ़ गया। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसको लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ही इस संघर्ष में सीजफायर कराया था।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा कर चुके हैं। अब फिर से उन्होंने ऐसा ही दावा करके सनसनी फैला दी है। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एक दूसरे को गिरा रहे थे। 6-7 विमान गिराए गए। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि वह शायद परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते थे। ट्रंप ने कहा कि ‘हमने यह मामला सुलझा लिया।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस के ऑफिस में दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में 6 युद्ध खत्म कराए हैं। हालांकि, भारत ने ट्रंप के युद्धविराम के दावों को बार-बार खारिज किया है। इसके अलावा, आज डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की भी मुलाकात होने जा रही है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Asia Cup 2025 की टीम में नहीं मिलेगी इन 7 प्लेयर्स को जगह! धांसू फॉर्म के बावजूद नहीं जीत पाएंगे सिलेक्टर्स का भरोसा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola