हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खतरे में आई मोहसिन नकवी की कुर्सी? पाकिस्तान में उठी बड़ी मांग

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा. टीम ने भारत के खिलाफ 3 मुकाबले गंवाए थे। फाइनल में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त देते हुए खिताब अपने नाम किया था. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की कुर्सी पर खतरा मंडरा सकता है.

विज्ञापन

Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा खराब रहा. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 3 मुकाबले गंवाने पड़े। फाइनल में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के आंगे मुंह की खानी पड़ी. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और एशिया कप का नौवां खिताब अपने नाम किया. अब एशिया कप फाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तान में भूचाल आ गया है और मोहसिन नकवी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन पद से हटाने की मांग की जा रही है. पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के वरिष्ठ नेता मूनिस इलाही ने मोहसिन नकवी को पीसीबी चेयरमैन के पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मोहसिन नकवी की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ में थोड़ी सी भी हिम्मत है तो मोहसिन नकवी को बर्खास्त किया जाए.

अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola