हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: दिल्ली की नई CM आतिशी के आने से हरियाणा चुनाव पर क्या होगा असर? जानें विश्लेषण

Delhi CM Atishi impact on Haryana Election 2024: दिल्ली की सियासत अब आतिशी के हाथों में है। बेशक अरविंद केजरीवाल ने काफी सोच-समझ कर यह निर्णय लिया होगा। मगर इसका हरियाणा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
दिल्ली की सीएम आतिशी। (File Photo)

Delhi CM Atishi impact on Haryana Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए आतिशी को राजधानी की बागडोर सौंप दी है। आतिशी के आते ही दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री हैं। हालांकि आतिशी की नई सियासी पारी का हरियाणा चुनाव पर क्या असर होगा? यह सवाल कई लोगों के मन में गोते लगा रहा है। आगामी 5 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। ऐसे में आतिशी को सीएम बनाने का फैसला आम आदमी पार्टी के लिए फायदेमंद होगा या नहीं?

अरविंद केजरीवाल ने काफी सोच-समझ कर आतिशी को दिल्ली के सिंहासन पर बिठाया है। आतिशी के सीएम बनने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब हरियाणा चुनाव पर पूरा ध्यान दे सकेंगे। हालांकि हरियाणा में मुख्य टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखी जा रही है। मगर दिल्ली से दूर हरियाणा में केजरीवाल की मौजूदगी आम आदमी पार्टी का सिक्का मजबूत कर सकती है। देखिए ये वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola