Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स से होगी 5 खिलाड़ियों की छुट्टी? IPL 2025 में रहे फिसड्डी

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। ये वे खिलाड़ी हैं जिनको आईपीएल 2025 में या तो मौका नहीं मिला या मौका मिलने पर भी जिनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स कुछ शानदार खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी।

IPL 2026: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी शानदार रही थी, टीम ने अक्षर पटेल की कप्तानी में शुरुआती 4 मैचों में लगातार जीत हासिल की थी लेकिन फिर भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। जहां दिल्ली कैपिटल्स के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने इस सीजन काफी निराश किया। ऐसे 5 खिलाड़ियों पर अगले सीजन से पहले गाज गिर सकती है, जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों को नए सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।

विज्ञापन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का, जिनके साथ फिटनेस की दिक्कत भी है और वे इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा को भी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है क्योंकि इस खिलाड़ी को टीम में उतना मौका मिलने वाला नहीं है। तीसरा नाम सदीकुल्ला अटल का आता है। वहीं दर्शन नालकंडे और मनवंत कुमार को भी टीम रिलीज कर सकती है।

विज्ञापन

वीडियो में देखे पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ