---विज्ञापन---

जयपुर में CJP की महिला कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट, शर्ट फाड़ने का भी लगाया आरोप

राजस्थान के जयपुर में CJP के प्रदर्शन के दौरान CJP की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. वहीं, इस मामले को लेकर News24 के रिपोर्टर ने सीजेपी की महिला एक्टिविस्ट से चर्चा की. इस दौरान महिला ने बताया, 'आप देख ही सकते हैं सर. अभी आपने उनसे बात की. उनको भी चोट लगी है. हमारे कार्यकर्ता को बाहर धकेला गया है. हमको भी दो महिलाएं धकेलने और धक्का मारने आए थे. हम पर मिट्टी उछाली गई.'

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य घटनाक्रम

जयपुर में CJP के प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।

महिला कार्यकर्ता ने बताया कि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को धक्का दिया गया और उन पर मिट्टी उछाली गई।

पीड़ित महिला कार्यकर्ता के अनुसार, उन्हें 'पाकिस्तान चले जाओ', 'आतंकवादी हो' और 'नक्सल हो' जैसे अपमानजनक शब्द कहे गए।

प्रभावित समूह

CJP की महिला कार्यकर्ता ने बताया कि वे स्थानीय बच्चों के हित की बात करने आई थीं।

---विज्ञापन---

राजस्थान के जयपुर में CJP के प्रदर्शन के दौरान CJP की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. वहीं, इस मामले को लेकर News24 के रिपोर्टर ने सीजेपी की महिला एक्टिविस्ट से चर्चा की. इस दौरान महिला ने बताया, ‘आप देख ही सकते हैं सर. अभी आपने उनसे बात की. उनको भी चोट लगी है. हमारे कार्यकर्ता को बाहर धकेला गया है. हमको भी दो महिलाएं धकेलने और धक्का मारने आए थे. हम पर मिट्टी उछाली गई.’

महिला ने आगे बताया, ‘हमें बोला है कि पाकिस्तान चले जाओ. आप आतंकवादी हो, आप नक्सल हो. ये सब हमें क्या सुनने को मिल रहा है. मैं यहीं पली बड़ी हूं. यहां से कुछ ही दूर मेरा घर है. हम इनके ही हित की बात करने आए हैं। हम कोई अलग लोग तो नहीं हैं. हम इनके खिलाफ नहीं हैं. हम इन्हीं के बच्चों की हित की बात करते हैं. कैसे हो गए? आप तो हिंदुस्तानी हैं. स्कूल के बारे में बात पूछिए सर आप उनको भी बुला कर उनसे बात कीजिए और पूछिए कि यह सोच उनको कौन सिखाता है.’

---विज्ञापन---

First published on: Aug 21, 2026 02:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola